कल मंगलवार को एप्पल iphone 12 का इवेंट लांच संपन्न हुआ| इस लांच इवेंट में एप्पल ने अपनी iPhone 12 ली श्रृंखला को लांच किया जिसमे लोगो को Iphone 12 का पहले लुक देखने को मिला| इस इवेंट में एप्पल ने एप्पल iphone 12 की सभी फ़ोन्स के फर्स्ट लुक के साथ उनकी कीमतों से भी पर्दा उठाया| एप्पल ने Iphone 12 के कुल 4 फ़ोन्स लांच किये है जिसमे iPhone 12, एक छोटा iPhone 12 Mini और बड़ा iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल है|
इन सभी फ़ोन्स में एप्पल की लेटेस्ट A14 Bionic चिप लगी है| और सभी फ़ोन्स 5G फ़ोन्स है|
IPHONE 12 मिनी और IPHONE 12
iPhone 12 Mini में 5.4 inch की सुपर रेटिना डिस्प्ले के साथ है| 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, और 12-मेगापिक्सल का बैक कैमरा है। यह भारत में 30 अक्टूबर 2020 से उपलब्ध होगा|
- iPhone 12 मिनी 64GB स्टोरेज: 69,900 रुपये
- iPhone 12 मिनी 128GB स्टोरेज: 74,900 रुपये
- iPhone 12 मिनी 256GB स्टोरेज: 84,900 रुपये
IPHONE 12 फ़ोन में सभी स्पेसिफिकेशन IPHONE 12 मिनी की तरह ही है परन्तु यह 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले के साथ है|
- iPhone 12 64GB स्टोरेज: 79,900 रुपये
- iPhone 12 128GB स्टोरेज: 84,900 रुपये
- iPhone 12 256GB स्टोरेज: 94,900 रुपये
IPHONE 12 PRO और IPHONE 12 PRO MAX
Iphone 12 प्रो 6.1 inch के आकार में है| इस फ़ोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है| यदि इसके कैमरा की बात करे तो वह 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, और एक 12-मेगापिक्सेल टेलीफोटो शूटरके साथ है|
- iPhone 12 Pro 128GB स्टोरेज: 1,19,900 रुपये
- iPhone 12 Pro 256GB स्टोरेज: 1,29,900 रुपये
- iPhone 12 Pro 512GB स्टोरेज: 1,49,900 रुपये
- iPhone 12 Pro मैक्स 128GB स्टोरेज: 1,29,900 रुपये
- iPhone 12 Pro मैक्स 256GB स्टोरेज: 1,39,900 रुपये
- iPhone 12 Pro मैक्स 512GB स्टोरेज: 1,59,900 रुपये
0 Comments