उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कल देर रात कोरोना सकारात्मक पाए गए है| उनके साथ साथ उनकी धर्मपत्नी साधना गुप्ता और तीन घरेलू सहायक भी कोरोना की चपेट में आये है| सभी को गुडगाँव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है| नेता जी मुलायम सिंह यादव की इलाज़ सीनियर फिजिशियन डा. सुशीला कटारिया की देख रेख में हो रहा है|
अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया की "माननीय नेताजी को कोरोना पॉजिटिव आने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था| अब मुलायम सिंह यादव की तबयत स्थिर है| हम लगातार वरिष्ठ डॉक्टर के संपर्क में है और आपको समय समय पर सूचित करते रहेंगे"|
माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है. आज कोरोना पॉज़िटिव होने पर गुड़गाँव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 14, 2020
हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे.
समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 14, 2020
फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।
हलाकि मुलायम सिंह यादव की तबयत पहले से ख़राब चल रही है| वह पहले भी कई बार हॉस्पिटल में भर्ती हो चुके है| हाल ही में उनकी मिर्त्यु की भी अफ़वाए फैली थी जो की पूरी तरह से गलत थी|
0 Comments